भीलवाड़ा | आरसी व्यास कॉलोनी की एक महिला ने शास्त्रीनगर के पिता-पुत्र पर एक करोड़ 60 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दी। इस्तगासे से दी गई रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाली थाने के एएसआई राधाकिशन ने बताया कि आरसी व्यास कॉलोनी की किरण प|ी देवकिशन आचार्य ने इस्तगासे से दी रिपोर्ट में शास्त्रीनगर निवासी महावीर पारख व मनोज पारख पर आरोप लगाया कि महिला अरबन बैंक से उनके नाम पर 11 मई 2012 को इकरारनामा करते हुए एक करोड 60 लाख रुपए का लोन स्वीकृत कराया था। इस लोन को पिता-पुत्र को चुकाना था, लेकिन इन्होंने नहीं चुका कर धोखाधड़ी की है।