पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की माैत

ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की माैत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फूलिया कलां | गणपतिया खेड़ा गांव के पास बेकाबू ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। फूलिया कलां पुलिस ने बताया कि भिनाय थाना क्षेत्र का केरोट निवासी श्याम सुंदर पुत्र बंशीलाल पारीक बुधवार रात बाइक पर गांव जा रहा था। गणपतिया खेड़ा के पास सामने से आ रहे ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर भाग निकला। घायल बाइक सवार को फूलिया सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने से उसे भीलवाड़ा रैफर किया गया। इस दौरान रास्ते में श्यामसुंदर की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ट्रेलर चालक की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...