पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेटकोक से रोक हटाने के लिए सीएम ने केंद्र को लिखा

पेटकोक से रोक हटाने के लिए सीएम ने केंद्र को लिखा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री हर्षवर्धन को पत्र लिखकर एनसीआर और राजस्थान के बाकी जिलों में उद्योगों के लिए पेटकोक के उपयोग पर लगाई रोक में राहत दिलाने की मांग की है। पत्र में बताया कि राजस्थान की इंडस्ट्री में कोयला जलाने पर उद्योगों को उत्पादन लागत अधिक आ रही है। इसलिए गैस पाइपलाइन शुरू होने तक उद्योगों को राहत दी जाए। भीलवाड़ा टेक्सटाइल ट्रेड फैडरेशन के सचिव प्रेमस्वरूप गर्ग ने बताया कि करीब एक साल पहले केंद्र सरकार ने एनसीआर व राजस्थान के बाकी जिलों में पेट कोक के उपयोग पर रोक लगा दी थी। पेट कोक की जगह कोयला उपयोग में लेने पर एक प्रोसेस हाउस व स्पिनिंग प्लांट को 50 लाख से एक करोड़ रुपए अतिरिक्त लागत आ रही है। गर्ग ने बताया कि फैडरेशन द्वारा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को उद्योगों की समस्या पर प्रतिवेदन भेजा गया था। इस आधार पर उन्होंने उद्योगों को राहत दिलाने के लिए केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखा है।

खबरें और भी हैं...