जिला पंचायत प्रसार अधिकारी अधिवेशन संपन्न
कोटड़ी| तहसील मुख्यालय पर रविवार को चारभुजा मंदिर परिसर में जिले के पंचायत प्रसार अधिकारियों का अधिवेशन आयोजित हुआ। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल डारा ने अध्यक्षता की तथा जिला अध्यक्ष युगल किशोर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रदेश अध्यक्ष डारा ने कहा कि विभागों के पीईओ पेंशन प्रकरण व वेतन विसंगतियों का शीघ्र निराकरण करवाया जाएगा। उन्होंने जिला पंचायत प्रसार अधिकारी संघ के 11 सूत्रीय मांग पत्र पर शीघ्र कार्रवाई करवाने आश्वासन दिया। भीलवाड़ा शाखा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान संगठन मंत्री महबूब, जिला मंत्री जितेंद्र गुरनानी, मुन्ना मोहम्मद, ओम पालीवाल, महावीर जैन, पवन मंडोवरा, राजेंद्र सेन, प्रहलाद पारीक, गजेंद्र सिंह व राजमल टेलर सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।