- Hindi News
- National
- गॉर्ड ऑफ ऑनर में बाजे की धुन सीएम को सुहाई, पूछा यह इतनी देर ही बजता है?
गॉर्ड ऑफ ऑनर में बाजे की धुन सीएम को सुहाई, पूछा- यह इतनी देर ही बजता है?
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चित्तौड़गढ़ दौरे पर जाने के लिए रविवार सुबह करीब 11:30 बजे हमीरगढ़ हवाई पट्टी पहुंचीं। इस दौरान कलेक्टर मुक्तानंद व एसपी प्रदीपमोहन शर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री से हमीरगढ़ के कुछ लोग मिले और उन्होंने ईको पार्क के विस्तार और विकास की मांग की। पुलिसकर्मियों ने जब गार्ड ऑफ ऑनर दिया तो सीएम ने वाद्ययंत्र की धुन की तारीफ की। साथ ही उन्होंने पूछा कि यह धुन काफी कम समय की है। यह कुछ और लंबी होनी चाहिए थी।
भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि हवाई पट्टी पर यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, रामलाल गुर्जर, डॉ. बालूराम चौधरी, बेगू विधायक सुरेश धाकड़, नगर परिषद सभापति ललिता समदानी, जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा, यूआईटी चेयरमैन गोपाल खंडेलवाल, भाजपा जिला महामंत्री राकेश ओझा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रूप लाल जाट, समाज कल्याण बोर्ड सदस्य रेखा परिहार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती कोगटा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नंद लाल गुर्जर, आईटी प्रकोष्ठ संयोजक राकेश कसेरा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामेश्वर जाट, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदयलाल भड़ाना आदि भाजपा जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इसके बाद सीएम चित्तौड़गढ़ के लिए रवाना हो गई। स्वागत करने जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। चित्तौड़गढ़ के लिए रवाना होने से पहले सीएम ने तीन-चार मिनट तक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रूपलाल जाट से अकेले में मंत्रणा की।