पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहने से मजदूरी कर रही महिला की दबने से मौत

निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहने से मजदूरी कर रही महिला की दबने से मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा| काछोला बाइपास स्थित एक निर्माणाधीन मकान की रविवार सुबह दीवार ढहने से वहां काम कर रही महिला श्रमिक की दबने से मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों व समाजजनों ने शव उठाने से इंकार कर दिया।

काछोला पुलिस की समझाइश के बाद दोपहर करीब साढ़े तीन बजे शव उठाया गया। काछोला एसएचओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि काछोला बाइपास पर काछोला निवासी भैरूलाल मंत्री के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार सुबह करीब नौ बजे निर्माणाधीन दीवार ढहने से काछोला की संतोष (40) प|ी रमेशचंद्र जीनगर दब गई। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और संतोष को अस्पताल पहुंचाया। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के साथ समाजजन आक्रोशित हो गए तथा शव उठाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने निर्माणाधीन मकान मालिक के साथ ही मृतका के परिजनों से वार्ता कर समझाइश कराई। समझौते के बाद परिजन शव ले गए।

खबरें और भी हैं...