गंभीर रोगों से पीड़ित 4 समाजजनों को दी 2.40 लाख की सहायता
अब तक 647 रोगियों को दिया सहयोग
भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा
श्री बांगड़ माहेश्वरी मेडिकल सोसायटी की ओर से गंभीर रोगियों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। अब तक 647 समाजजनों को 3 करोड़ 67 लाख रुपए का सहयोग किया जा चुका है। रविवार को भी 4 रोगियों के परिजनों को 2 लाख 40 हजार रुपए के चेक दिए गए।
सोसायटी के डिप्टी चेयरमैन संगम ग्रुप के चेयरमैन रामपाल सोनी ने बताया कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित माहेश्वरी समाज के जरूरतमंद परिवारों को समय-समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। देशभर से इसके लिए आवेदन आते हैं, जिन पर कमेटी तय मापदंड के अनुसार विचार करते हुए यथा संभव सहायता राशि उपलब्ध कराती है। अब तक 647 समाजजन इससे लाभान्वित हो चुके हैं। सोनी ने रविवार को शास्त्रीनगर स्थित संस्था के कार्यालय में आरएल नौलखा, देवकरण गग्गड़, राधेश्याम सोमानी, जिला अध्यक्ष दीनदयाल मारू की उपस्थिति में रामेश्वरलाल सोमाणी को 80 हजार, शिवप्रकाश बाहेती को 65 हजार, रामस्वरूप जागा को 65 हजार, राधेश्याम गंदोड़ियों को 30 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा।
ट्रस्टी बंशीलाल सोडानी, बाबूलाल जाजू, अशोक बाहेती, राजेंद्र पलोड़, प्रशांत झंवर, नंदकिशोर झंवर, रामेश्वरलाल काबरा, जगदीश प्रसाद कोगटा, देवेंद्र सोमाणी, केदार जागेटिया, नारायणलाल लढा अादि मौजूद थे।