पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रपट के बालाजी में 7 दिवसीय प्रतिमा प्रतिष्ठा महोत्सव कल से

रपट के बालाजी में 7 दिवसीय प्रतिमा प्रतिष्ठा महोत्सव कल से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हेड पोस्ट ऑफिस के पास संकटमोचन हनुमान मंदिर से शुरू होगी शोभायात्रा

भास्कर संवाददाता. भीलवाड़ा

तेजाजी चौक स्थित रपट के बालाजी मंदिर पर 17 से 23 अप्रैल तक धार्मिक आयोजन होंगे। इस दौरान पंचकुंडीय यज्ञ, मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, भजन आदि कार्यक्रम होंगे। महंत बलरामदास ने बताया कि 17 अप्रैल सुबह सवा नौ बजे संकटमोचन हनुमान मंदिर से बैंडबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा पेच के बालाजी, सूचना केंद्र, बड़ा मंदिर मार्ग होते हुए रपट के बालाजी पहुंचेगी। वहां यज्ञाचार्य राजेंद्र व्यास व पंडित धार्मिक आयोजन शुरू करेंगे। 20 अप्रैल को कौशल्या रामावत, पूजा रामावत, कैलाशचंद्र, अंकित कुमार, सीताराम सोनी आदि भजन पेश करेंगे। 21 अप्रैल को सुंदरकांड पाठ व 23 को शिखर पर कलश स्थापना के साथ ही कनक बिहारी एवं माता अंजनी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

खबरें और भी हैं...