पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिव्यांशी, रमन और अजीत विजेता

दिव्यांशी, रमन और अजीत विजेता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
‘जीतो’ की खेल प्रतियोगिता का समापन

भीलवाड़ा | जीतो की ओर से विटी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय जीतो स्पोर्ट्स का समापन रविवार को हुआ। बैडमिंटन में सिद्वार्थ सूरिया, तिजिल दुग्गड़, सुरभि बाफना व प्रियांशी जैन विजेता रहे। टेबल टेनिस में प्रथम सौम्य जैन, संदर्भ जैन, इशिता जैन, दिनेश जैन रहे। तैराकी में प्रथम दिव्यांशी गलूंडिया एवं रमन दरड़ा रहे। वहीं चेस में अजीत नाहर विजेता रहे। समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए। संचालन जीतो भीलवाड़ा स्पोटर्स कन्वेनर नवीन वागरेचा ने किया। जीतो भीलवाड़ा चैप्टर चेयरमेन राजेन्द्र गोखरू ने खेलने वाले सभी विजेता खिलाडिय़ों को शुभकामना की। कार्यक्रम में जीतो जोन चेयरमेन महावीर सिंह चौधरी, एपेक्स डायरेक्टर राजेन्द्र सिंह पोखरना, राजस्थान क्रिकेट ऐसोशियेशन के महेन्द्र नाहर, कमला चौधरी, पुष्पा गोखरू, निशान्त जैन, नाथूलाल छाजेड़, संपत कोठारी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...