भास्कर-पीएफए का अभियान शुरू, कुमुद विहार में बांटे परिंडे
आज पुलिस लाइन में सुबह 9.30 बजे परिंडे वितरित किए जाएंगे
भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा
‘दैनिक भास्कर’ व पीपुल फॉर एनीमल के परिंडा वितरण अभियान की शुरुआत रविवार काे कुमुद विहार से हुई। संगम ग्रुप के चेयरमैन रामपाल सोनी, आरसीएम ग्रुप के तिलोकचंद छाबड़ा, नितिन स्पिनर्स के आरएल नौलखा ने कॉलोनी के लोगों को परिंडे दिए व इनमें पक्षियों के लिए नियमिति पानी डालने की शपथ दिलाई। सोमवार सुबह 9.30 बजे पुलिस लाइन में परिंडे बांधे जाएंगे। एसपी प्रदीपमोहन शर्मा, एएसपी पारस जैन पुलिसकर्मियों को परिंडे वितरित करेंगे।
अभियान के संयोजक पर्यावरणविद बाबूलाल जाजू ने बताया कि गर्मियों के दौरान ज्यादा से ज्यादा परिंडे वितरित किए जाएंगे। अनाज डालने की ताकि पक्षियों को पीने के पानी के लिए भटकना नहीं पड़े। परिंडे शहर के उद्यानों, कॉलोनियों, मोहल्लों, सार्वजनिक स्थानों, कार्यालयों, औद्योगिक एवं व्यावसायिक संस्था परिसरों तथा सरकारी-गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में लगाए जाएंगे। आयोजन में कुमुदविहार कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष सुरेश माहेश्वरी, अनिल अग्रवाल, आनंद जैन, अजय लोहिया, बलवंत लढ़ा, प्रकाश छाबड़ा, संदीप तोतला, ओम मारू, सौरभ छाबड़ा, राजेंद्र सिंघवी, संदीप कोगटा, दीपक अजमेरा, एनके जिंदल, सुरेंद्र डांगी, अरमान सोनी, अल्का मारु, मोहिता जैन, सुशीला जाजू, शारदा माहेश्वरी, प्रीति लोहिया, मोनिका जैन, रेखा तोतला आदि ने संकल्प लिया।