लायनेस प्रांतपाल की आधिकारिक यात्रा
भीलवाड़ा | लायनेस क्लब भीलवाड़ा सिटी में डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट आभा गांधी की रविवार को आधिकारिक यात्रा हुई। क्लब अध्यक्ष अल्का ठाकुर ने बताया कि अजमेर से आईं आभा गांधी ने सालभर की गतिविधियों की जानकारी ली। सुशीला जैन, दिलीप तोषनीवाल, कमल मोदी, कैलाश डाड, शोभा भदादा ने उनका स्वागत माला और कुमकुम से किया गया। सचिव अमिता बाबेल ने क्लब का वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। इस अवसर पर नीता बाबेल, कोषाध्यक्ष नीतू ओस्तवाल, वीणा मोदी, मेघना माहेश्वरी, शिल्पा भरतीया, कृष्णा लड्ढा, वनीता जैन, आशा मूंदड़ा आदि सदस्य मौजूद थीं। संचालन डिंपल जागेटिया ने किया।