- Hindi News
- National
- 22 साल से बाल साहित्य को समर्पित हैं डॉ. गर्ग, साहित्य अकादमी से भी मिला सम्मान
22 साल से बाल साहित्य को समर्पित हैं डॉ. गर्ग, साहित्य अकादमी से भी मिला सम्मान
बाल साहित्य पर एक दर्जन अधिक पुस्तकों के लेखक व राजस्थान साहित्य अकादमी से पुरस्कृत साहित्यकार हैं डॉ. भैरूलाल गर्ग। कावांखेड़ा में रहने वाले डॉ. गर्ग पत्रकारिता से भी जुड़े रहे। करीब 20-22 साल पहले बच्चों के लिए साहित्य रचना का विचार आया। तब मार्च 1996 में बाल पत्रिका ‘बाल वाटिका’ का प्रकाशन आरंभ किया। यह अब तक निरंतर हैं। वे तब से भीलवाड़ा में राष्ट्रीय स्तर की बाल साहित्य संगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन भी करते आ रहे हैं। बाल साहित्य के शीर्ष संपादक और लेखक यहां के समारोह में आ चुके हैं। ‘बाल वाटिका’ ऐसी बाल पत्रिका है जिसका प्रसार समूचे देश में है। हुरड़ा तहसील के सोडार में 1 जनवरी 1949 को सामान्य परिवार में जन्मे डॉ. गर्ग ने 1977 में जैसलमेर कॉलेज में व्याख्याता से कॅरिअर की शुरुआत की। 2008 में माणिक्यलाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय से वे रिटायर हुए।
आप भी पेंशन से संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं तो मोबाइल नंबर 96494-03345 पर जानकारी वॉटसएप करें।
भास्कर उठाएगा आवाज