गंभीर रोगों से पीड़ित 4 समाजजनों को दी 2.40 लाख की सहायता
भीलवाड़ा | श्री बांगड़ माहेश्वरी मेडिकल सोसायटी की ओर से गंभीर रोगियों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। अब तक 647 समाजजनों को 3 करोड़ 67 लाख रुपए का सहयोग किया जा चुका है। रविवार को भी 4 रोगियों के परिजनों को 2 लाख 40 हजार रुपए के चेक दिए गए। यह जानकारी सोसायटी के चेयरमैन ने दी।