राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में 50 महिला कलाकारों के चित्र
भीलवाड़ा | आकृति कला संस्थान एवं एलएनजे समूह के तत्वावधान में महिला कलाकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी की शुरुआत रविवार को कलाविद रमेश गर्ग, रजनीश वर्मा, पूजा गलुंडिया, दिव्या बांगड़ व वरिष्ठ कलाकार मंजू मिश्रा ने रविवार को किया। संस्था के सचिव कैलाश पालिया ने बताया कि प्रदर्शनी में 50 महिला चित्रकारों के क्लिक किए फोटोग्राफ, चित्र, ग्राफिक्स आदि को प्रदर्शित किया गया है। शास्त्रीनगर स्थित गैलेरी में प्रदर्शनी 20 अप्रैल तक सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक अवलोकन के लिए खुली रहेगी।