पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोलर पंप आबंंटन भी अब आरक्षण श्रेणी के अनुसार

सोलर पंप आबंंटन भी अब आरक्षण श्रेणी के अनुसार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उद्यान विभाग ने एक साल के इंतजार के बाद सोलरपंप की संशोधित गाइड लाइन जारी की। विभाग ने प्रदेशभर में सोलरपंप टारगेट को भी 5000 से बढ़ाकर 7500 किया है। सोलरपंप पर अनुदान के लिए सामान्य वर्ग, एसटी व एससी वर्ग की तीन कैटेगरी तय की गई हैं।

संशोधित गाइड लाइन के आधार पर इस बार उन किसानों को भी सोलरपंप के लिए अनुदान नहीं दिया जाएगा, जिन्होंने पूर्व में बिजली कनेक्शन ले रखा है। गाइड लाइन में सबसे ज्यादा अनुदान की सीमा लागत मूल्य का 75 फीसदी तय किया गया है। पूरा अनुदान उन्हीं को दिया जाएगा, जिनके द्वारा बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया हुआ है।

खबरें और भी हैं...