दस साल बाद वैशाख में सोमवती अमावस्या आज
सोमवती अमावस्या आज कई खास संयोगों के साथ मनाई जाएगी। 10 साल बाद वैशाख में सोमवती अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि व अश्विनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। जो शुभ कार्यों व दान-पुण्य के लिए विशेष फलदायी रहेगा। पंडितों का कहना है कि सोमवती अमावस्या साल में एक या दो बार ही होती है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान व दान से कई गुना फल मिलता है।
दूसरी ओर 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया और 22 अप्रैल को गंगा सप्तमी भी शुभ कामों के लिए श्रेष्ठ दिन रहेंगे। 16 अप्रैल को वैशाख में सोमवती अमावस्या पर नक्षत्र मंडल का प्रथम अश्विनी नक्षत्र का भी इसी दिन होना शुभ रहेगा। इस नक्षत्र के स्वामी भगवान गणेश है, जो विघ्नहर्ता है।