पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोरड़ा के जंगल में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, पुलिस ने मौत को संदिग्ध माना

बोरड़ा के जंगल में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, पुलिस ने मौत को संदिग्ध माना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | पुर थाना क्षेत्र में बोरड़ा के जंगल में मंगलवार सुबह पेड़ पर युवक की लाश लटकी मिली। युवक की पहचान जूणंदा(राजसमंद) निवासी छोटू लाल शर्मा (26)पुत्र अर्जुन लाल के रूप हुई। छोटू लाल उपनगर पुर में मशीनरी पार्ट्स की दुकान चलाता था। वह बोरड़ा में अपने मामा भैरू लाल शर्मा के यहां रह रहा था। पुलिस ने मौत को संदिग्ध मानते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर जांच प्रारंभ की। पुर थाने के एसआई महफूज के अनुसार सुबह 9 बजे सूचना मिली कि बोरड़ा के पास जंगल में एक युवक की लाश लटकी हुई है। थाने से पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। जहां काफी भीड़ एकत्र थी। पेड़ पर रस्सी के सहारे लटके युवक की पहचान उसके मामा बोरड़ा निवासी भैरू लाल शर्मा ने की। परिजनों की मौजूदगी में लाश को पेड़ से उतरवाकर एमजी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच प्रारंभ की।

मोबाइल से खुलेगा मौत का राज

युवक की मौत का राज खोलने के लिए पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल से कॉल डिटेल निकलवाई है। जिसमें संदेह के घेरे में आ रहे मोबाइल नंबरों पर पूछताछ की जाएगी। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी मौत के कारणों पर पर्दा उठेगा।

शाम को ग्रामीणों ने देखा था युवक को : परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम बचत समिति की मीटिंग थी। उसमें छोटू लाल भी रुपए जमा कराने आया था। इसके बाद वह चला गया। परिजनों के अनुसार जिस स्थान पर उसका शव मिला उसके पास सड़क पर शाम लगभग 7 से 8 के बीच युवक को बैठे हुए ग्रामीणों ने देखा था। यहां बैठने का कारण भी लोगों ने पूछा लेकिन उनकी बात को टाल गया।

ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका : मौके पर जमा भीड़ ने पुलिस को बताया कि छोटू लाल ने आत्महत्या नहीं की है। उसकी हत्या करके लटकाया गया है। छोटू लाल के पैर भी जमीन को छू रहे थे। घटना स्थल के आसपास बाइक के टायर एवं पेड़ पर भी लोगों के पैर के निशान देखे गए हैं।

छोटू लाल शर्मा

खबरें और भी हैं...