पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेन की रैंक के आधार पर राजस्थान के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्राथमिकता

मेन की रैंक के आधार पर राजस्थान के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्राथमिकता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | राजस्थान के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन में जेईई मेन की रैंक को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद 12वीं के नंबरों को आधार बनाया जाएगा। इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए 1 से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 29 जून तक रजिस्ट्रेशन फीस जमा होगी। 15 प्रतिशत सीटों पर ही राजस्थान से बाहर के स्टूडेंट्स को एडमिशन मिलेगा। एक अक्टूबर 1993 के बाद के स्टूडेंट्स ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं। काउंसलिंग के आधार पर स्टूडेंट्स को कॉलेज अलॉट होंगी। रिपोर्टिंग के समय 13 दस्तावेजों को छात्रों को सेंटर पर ले जाना होगा। एडमिशन प्रक्रिया के तीन मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। पहली मेरिट लिस्ट मेन की रैंक से होगी। दूसरी मेरिट 12वीं के पर्सेंटाइल अंकों के आधार पर बनेगी।

खबरें और भी हैं...