पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो साल प्रशिक्षण लेने वालेे शिक्षकों को इस बार छूट

दो साल प्रशिक्षण लेने वालेे शिक्षकों को इस बार छूट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | जिन शिक्षकों ने सत्र 2016-17 एवं 2017-18 में आवासीय शिविर में प्रशिक्षण लिया है, उन्हें इस साल प्रशिक्षण नहीं लेना होगा। साथ ही ऐसी महिला शिक्षिका जिनके बच्चे छोटे हैं, उन्हें भी छूट दी गई है। परिस्थिति आधार पर कुछ और शिक्षकों को भी छूट का प्रावधान किया है। प्रदेशभर में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर बुधवार को शुरू होंगे। दस दिवसीय अंतरजिला प्रशिक्षण शिविर दो चरण में होंगे। रमसा एडीपीसी योगेश पारीक के अनुसार भीलवाड़ा जिले में अंग्रेजी एवं सामाजिक विज्ञान का प्रशिक्षण 16 मई से मॉडल स्कूल सुवाणा में होगा। इसमें उदयपुर जिले के शिक्षक भाग लेंगे। जिले के गणित व विज्ञान के वरिष्ठ अध्यापक उदयपुर में प्रशिक्षण लेंगे। इसमें गणित के 66 एवं विज्ञान के 85 शिक्षक हैं।

ये हैं छूट के दायरे में...जिन शिक्षकों ने दो साल प्रशिक्षण लिया है। आवेदन के साथ उपस्थिति प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया है। गर्भवती शिक्षिकाएं। ऐसी शिक्षिकाएं जिनके शिशु की आयु छह माह तक है। ऐसे शिक्षक जिनकी सेवानिवृत्ति में एक वर्ष या इससे कम समय बचा है। असाध्य रोग से पीडि़त। जिनके बच्चे मानसिक विमंदित या किसी असाध्य रोग से ग्रस्त हैं। तीन वर्ष से छोटे बच्चे वाली शिक्षिकाओं को सक्षम स्तर से अनुमति पर आवास व्यवस्था में छूट। ऐसे शिक्षक जो केआरपी, एसआरजी एवं एमटी के रूप में प्रशिक्षण दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...