पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वर्कशॉप में सर्विस के लिए रखे गए वाहन से डीजल चोरी, रिपोर्ट दर्ज

वर्कशॉप में सर्विस के लिए रखे गए वाहन से डीजल चोरी, रिपोर्ट दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | वर्कशॉप में सर्विस कराने रखे गए वाहन से डीजल चोरी की रिपोर्ट सदर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश से दर्ज की है।

थानाप्रभारी राकेश वर्मा के अनुसार, गाडरमाला निवासी कन्हैया लाल पुत्र मोती लाल कीर लोटस मोटर्स के प्रोप्राइटर पलाश खेमका व पवन खेमका तथा वर्कशॉप मैनेजर विश्व प्रताप चौहान के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कन्हैया लाल ने 10 अप्रैल को सर्विस कराने के लिए लोटस मोटर्स के यहां अपना वाहन छोड़ा। प्रार्थी ने अपने मोबाइल से किलोमीटर व डीजल की फोटो ली। दूसरे दिन जब वह अपने वाहन को लेने गया तो मात्र 3 किलोमीटर ही चला था लेकिन डीजल की स्थिति जीरो बता रहा था। रिपोर्ट में परिवादी ने वाहन के पार्ट्स भी गायब होने का अंदेशा जताया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच प्रारंभ की।

खबरें और भी हैं...