वटसावित्री व्रत; सुहागिनों ने की वटवृक्ष की पूजा
भीलवाड़ा | ज्येष्ठ अमावस्या की परंपरानुसार सुहागिनों ने बुधवार को वट सावित्री व्रत किया। व्रतार्थी महिलाएं वट पूजन तक निर्जल-निराहार रहीं। पूजा के बाद वटवृक्ष के सूत लपेटते हुए पति की दीर्घायु व परिवार में खुशहाली की कामना की। महिलाओं ने एक दिन पहले ही मेहंदी-महावर लगाया। जल्दी सुबह स्नानादि बाद नए वस्त्राभूषण पहनकर समूह रूप में पूजन करने पहुंची। पूजा के बाद सत्यवान-सावित्री की कथा सुनी।