शनिदेव की 108 दीपक से आरती, 1100 लड्डुओं का भोग लगाया, तेल से अभिषेक
शनि जयंती पर निकाली गई यात्रा में कलश लिए महिलाएं।
भीलवाड़ा | शनि जयंती मंगलवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पुर रोड स्थित गांधीनगर, जलदाय विभाग के सामने, रपट के हनुमान मंदिर तथा दादाबाड़ी स्थित शनि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शनि देव को तेल अर्पण किया। परिवार में सुख शांति की कामना की।
गांधीनगर स्थित शनि मंदिर में शनिदेव जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। पुजारी गुलाब जोशी ने बताया कि शनि अमावस्या को सुबह 11 बजे शनिदेव को 1100 लड्ड़ुओं का भोग लगाया। शाम 4 बजे शोभायात्रा प्रारंभ हुई। जिसमें पहलवानों ने अखाड़ा प्रदर्शन किया। तेजाजी चौक स्थित रपट के बालाजी मंदिर में भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पुजारी श्रवणकुमार जोशी ने बताया कि शाम 7:30 बजे मंत्रों के साथ 108 दीपक के साथ महाआरती की गई। पंचमुखी रोड दादाबाड़ी शनिदेव मंदिर के पंडित कमलेश शर्मा ने बताया कि रात को सुंदरकांड पाठ का हुआ।