आज कई इलाकों में 5 घंटे तक बिजली बंद
भीलवाड़ा | शहर में बुधवार को सुबह 6 से 8 बजे तक पुलिस लाइन, कलेक्ट्री, कलेक्टर निवास के आसपास, एसपी निवास, कांग्रेस कार्यालय, शाम की सब्जी मंडी, सिरकी मोहल्ला, तोतला भवन के समीप, बाजार नंबर दो, रेलवे स्टेशन समीप, बंजारा होटल के आसपास, अप्सरा कांप्लेक्स, आजाद चौक, बाजार नंबर तीन, सेशन कोर्ट, न्यू वकील कॉलोनी, रघुवंश विहार, महाराज की होटल पास, महेश कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, अरिहंत नगर, अहिंसा बंगलों, मीरा नगर, वकील कॉलोनी, राम नगर के समीप के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
सुबह 7 से 11 बजे तक नागौरी गार्डन, गोल प्याऊ, भीमगंज पुलिस चौकी, फतेह टावर, टैक्सी स्टेंड, कोतवाली, सिंधु नगर, राजेंद्र मार्ग, काबरा गली, आईनोक्स के आस पास, मुरली विलास रोड, एलएंडटी रोड, जीपीओ के आसपास क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक 33/11 केवी रूपाहेली, उदलियास, कोदूकोटा तथा बड़ा महुआ से संबंधित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।