जीतो का इंग्लिश स्पोकन बैच प्रारंभ
भीलवाड़ा | जीतो महिला विंग की ओर से 15 दिवसीय स्पोकन इंग्लिश बैच मंगलवार से प्रारंभ हुआ। इसमें प्रशिक्षक अल्पा जैन महिलाओं को इंग्लिश स्पीकिंग सिखाएंगी। बैच में 20 जैन महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कर कोर्स प्रारंभ किया है। विंग अध्यक्ष जयवंती अजमेरा ने बताया कि जोन चेयरपर्सन कमला चौधरी एवं नेशनल लेडीज विंग सदस्य पुष्पा व यूथ विंग सचिव तरुण हिंगड़ उपस्थित थे।