ग्रामीण डाक सेवकों ने पैदल मार्च निकाला
भीलवाड़ा | भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी (जीडीएस) संघ के आह्वान पर मंगलवार को दूसरे दिन भी हड़ताल रही। संघ के सचिव प्रहलाद राय पारीक ने बताया कि ग्रामीण डाक सेवकों ने शाम 4 बजे मुख्य डाकघर से पैदल मार्च निकाला। कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पारीक ने बताया कि कमलेश चंद्रा कमेटी की रिपोर्ट लागू करवाने के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।