ब्राह्मण महासभा की ओर से बांटे परिंडे
भीलवाड़ा | राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से मंगलवार को शनि मंदिर में आए श्रद्धालुओं को जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में परिंडे वितरण किए। कार्यकारी जिलाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा, शिवदत्त शर्मा, किशन भारद्वाज आदि मौजूद थे। इसी प्रकार, पूर्वांचल जनचेतना समिति ने चंद्रशेखर आजाद नगर में पंचमुखी बालाजी मंदिर में परिंडे बांधे।