शिविरों में बीज वितरित करेगा रथ
भीलवाड़ा | जिले के कृषकों को बीज रथ के माध्यम से उच्च गुणवत्ता के बीज उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि वे अच्छी फसलें प्राप्त कर सके। जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा व कलेक्टर शुचि त्यागी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर बीज रथ को रवाना किया। उप निदेशक कृषि विस्तार जीएल चावला ने बताया कि यह रथ न्याय आपके द्वार शिविर के दौरान संबंधित ग्राम पंचायत में शिविर स्थल पर किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध करवाएगा।