बीलिया में शक्ति व्यायामशाला शुरू
भीलवाड़ा | राष्ट्रीय शक्ति संघ प्रत्येक वार्ड, पंचायत, तहसील क्षेत्र में व्यायामशाला खोल रहा है। अभियान के तहत बीलिया में मंगलवार को व्यायामशाला का उद्घाटन किया गया। जिला संयोजक रणजीतसिंह रावत ने बताया कि उद्घाटन से पहले बीलिया में भगवा वाहन रैली भूपेंद्रसिंह के नेतृत्व में निकाली गई।