स्काउट को डांस, मेहंदी का प्रशिक्षण देेेे रहे विशेषज्ञ
भीलवाड़ा | राजस्थान राज्य भारत स्काउट और गाइड जिला मुख्यालय की ओर से स्काउट गाइड कौशल विकास शिविर राबाउमावि गुलमंडी में 19 जून तक चलेगा। शिविर संचालक सीओ गाइड ओमकुमारी चौहान ने बताया कि मेहंदी, सिलाई, डांस, कुकिंग, वाद्य यंत्र, ब्यूटी पार्लर, साज सज्जा, हैंडराइटिंग, कैली ग्राफी आदि 17 प्रकार की कलाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सहायक शिविर संचालक प्रेमशंकर जोशी सहित अशोक शर्मा, रामकरण खटीक, राधेश्याम शर्मा, मोहिता लड्ढा, गोपाल लाल टेलर, शिवप्रसाद धोबी, सेवंती कोली, सुमित्रा शर्मा का सहयोग मिल रहा है।