माहेश्वरी सहयोग संस्थान कमजोर परिवार को मकान दिलाने में मदद करेगा
माहेश्वरी सहयोग सं स्थान की पंचम आमसभा आजादनगर माहेश्वरी भवन में सीए जगदीश जैथलिया के नेतृत्व में आयोजित की गई। कमजोर परिवारों को वितरित नकद सहयोग 39 लाख से अधिक का विवरण देकर शहर में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना में आवंटित छोटा मकान लेने के लिए 25 हजार की नकद सहायता एवं एक हजार प्रतिमाह किश्त जमा में सहयोग की घोषणा की गई। योजना के परिचालन में एक परिवार का चयन कर राशि स्वीकृत की गई। राशि का पुनर्भरण समाजसेवी कार्यकारिणी सदस्य पवन झंवर की ओर से किया गया।
इस वर्ष 5 परिवारों को लाभ देने का निश्चय किया गया। योजना संचालन के निदेशक कैलाश काबरा को बनाया गया। 435 सदस्यों की संस्था ने अगले 5 वर्ष में एक हजार सदस्यों तक बढ़ने का निश्चय किया। केदार जागेटिया, सत्यनारायण डाड, कन्हैयालाल खटोड़ ने संबोधित किया। निशुल्क भवन उपलब्धि पर सचिव कैलाश नुवाल द्वारा प्रबंधकारिणी निर्णयों का अनुमोदन करवाया गया। संरक्षक दिलीप तोषनीवाल ने 5 वर्षीय कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी का स्वागत किया। अब तक 435 सदस्यों द्वारा 178 परिवारों को पोषित किया गया है.