पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुष्कर्म की घटना के खिलाफ महिला कांग्रेस की मौन रैली

दुष्कर्म की घटना के खिलाफ महिला कांग्रेस की मौन रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा| महिला कांग्रेस की ओर से मंगलवार को उनाव कठुआ और सूरत में हुए रेप के विरोध में जिलाध्यक्ष रेखा हिरण के नेतृत्व में मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन रैली निकाली।

रैली को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल डांगी, पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश व्यास, राजेंद्र जैन, दुर्गेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर कांग्रेस कार्यालय से रवाना किया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: कांग्रेस कार्यालय पहुंची। रैली में विद्यार्थियों के साथ कार्यालय सचिव हारुल रंगरेज, प्रदेश महासचिव इंदिरा सोनी, पार्षद मंजू पोखरना, नर्मदा जैन, सुशीला बैरवा, लीला राठी, भगवती चौहान, सुशीला जाट, अनिता रावल, अर्चना सोनी, भारती वर्मा आदि मौजूद रही। इधर, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज दोषियों को कठोर सजा दिलाने की तथा पीड़िता के परिवार को सुरक्षा दिलाने की मांग की।

खबरें और भी हैं...