पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किशोरी का अपहरण कर ज्यादती करने वाला इनामी आरोपी रिमांड पर

किशोरी का अपहरण कर ज्यादती करने वाला इनामी आरोपी रिमांड पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा| गुजरात के मोरवी से कारोई थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का अपहरण व ज्यादती करने के उत्तरप्रदेश के आरोपी को मंगलवार को कारोई पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। न्यायाधीश ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। कारोई एसएचओ सुनीलकुमार चौधरी ने बताया कि किशोरी सितंबर में लापता हो गई थी। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दी। पुलिस जांच में पता चला कि उत्तरप्रदेश का चंदू उर्फ चंद्रपाल वर्मा उसका अपहरण कर ले गया। पुलिस ने यूपी में काटसूर स्थित गांव में दबिश दी, जहां आरोपी का भाई राकेश मिला। पुलिस ने उसे व मौसेरे भाई अर्जुन को अपहरण में सहयोग के आरोप में पकड़ लिया। लेकिन मुख्य आरोपी फरार था। पुलिस ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उत्तरप्रदेश के साथ ही मध्यप्रदेश व गुजरात में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। गत दिनों उसके गुजरात के मोरवी में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार तथा किशोरी को दस्तयाब किया।

कारोई पुलिस ने कोर्ट में पेश कर लिया दो दिन रिमांड पर

खबरें और भी हैं...