पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 23 से 30 तक, कई कार्यक्रम होंगे

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 23 से 30 तक, कई कार्यक्रम होंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा| जिले में 29वांं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 23 से 30 अप्रैल तक मनाया जाएगा। इस वर्ष सप्ताह का मुख्य विषय ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ है। जिला परिवहन अधिकारी जनार्दन आचार्य ने बताया कि इसके तहत सड़क सुरक्षा आधारित झांकी का प्रदर्शन एवं रैली निकाली जाएगा। शहर के मुख्य स्थानों पर संबंधित विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। स्कूलों, कॉलेजों के बच्चों को आमंत्रित कर प्रतिदिन सड़क सुरक्षा विषयों पर स्लोगन, वाद-विवाद, ड्राइंग, पोस्टर, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, रोड शो, नुक्कड़ नाटक आदि आयोजित होंगे।

खबरें और भी हैं...