भीलवाड़ा | संगम विश्वविद्यालय में सिविल एवं माइनिंग प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें किंग पोस्ट ट्रस ब्रिज मॉडल टीम (साहिल अहमद शेख, विशाल सोनी, विनायक दाधीच, रौनक दाधीच, सतीश साहू, लोकेश रेगर, सद्दाम हुसैन, हिमांशु चौहान) प्रथम रही। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट किंग पोस्ट अक्षय माथुरिया, इफ्तिकार रंगरेज, अक्षत पांडया, दिपांशु छीपा ने बनाया।
हिल गेयर सिस्टम को प्रथम व बेल्ट कन्वेयर अरेजमेंट को द्वितीय स्थान मिला। हिल गेयर सिस्टम का कार्य अजय शर्मा, अरविंद सिंह, हेमेंद्र सिंह, कमलेश कुमार, घनश्याम शर्मा, रुद्रप्रताप सिंह, सत्यनारायण माली, दुर्गाशंकर शर्मा ने मिलकर बनाया। बेल्ट कन्वेयर अरेजमेंट का कार्य शाहरुख मंसूरी, शाहरुख खां पठान, शाहरुख पठान, पवन सुवालका, साजिद, मनीष कुमार व संपत सोनी ने मिलकर किया। कुलपति डाॅ. केपी यादव, कुलसचिव डाॅ. ओपी गुप्ता, डिप्टी डीन डाॅ. राकेश भंडारी व प्रोक्टर डाॅ. राजी मेहता ने भी प्रदर्शनी का दौरा किया।