पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 35 से अधिक कोर्स से बढ़ाई जा रही बच्चों की सृजनात्मकता

35 से अधिक कोर्स से बढ़ाई जा रही बच्चों की सृजनात्मकता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर, जिंदल सॉ लिमिटेड और एमपीएस पब्लिक स्कूल सांगानेर रोड के संयुक्त तत्वाधान में समर कैंप की शुरूआत माहेश्वरी भवन शास्त्री नगर में विधिवत समारोह में हुई।

अतिथि कंचन इंडिया लिमिटेड के लादूराम बांगड़, संदीप हुंडई के श्रीगोपाल राठी, एमपीएस पब्लिक स्कूल के मुख्य संरक्षक कृष्णगोपाल तोषनीवाल, महेश प्रगति संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण डाड, पूर्व सभापति ओम नराणीवाल एवं जिंदल सॉ लि. के नंदकुमार, अमित चौधरी उपस्थित थे। मंच का संचालन स्कूल के सुशील मरोटिया ने किया। समर कैंप को लेकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराने की होड़ लग रही।

भास्कर के शिविर को लेकर बच्चों में है जबरदस्त उत्साह, ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराने के लिए होड़ लग रही

आज भी होंगे पंजीयन... जिन छात्रों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। वो शुक्रवार तक रजिस्ट्रेशन करा सकते है। छुट्टियों का सदुपयोग, कुछ नया क्रिएटिव सिखाने के उद्देश्य से दैनिक भास्कर समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस बार समर कैंप माहेश्वरी भवन शास्त्री नगर, एसटेक स्कूल पांसल, आई मेड इंस्टीट्यूट राजेंद्र मार्ग, सॉफ्टटेक कॉलेज आजाद नगर एवं सेशन कोर्ट ब्रांच, आरएस नेचुरोपैथी सेंटर जंभेश्वर नगर आदि स्थानों पर क्लास चल रही है।

5 जून तक चलेगा ग्रीष्मकालीन शिविर ... समर कैंप 5 जून तक रहेगा। 35 से अधिक कोर्सेज में स्टूडेंट्स भाग ले सकते हैं। इनमें हैंडराइटिंग इंप्रूवमेंट, डांस, स्पोकन इंग्लिश, पेपर क्विलिंग, स्केटिंग, कार्ड मेकिंग, मेहंदी, रंगोली, क्ले आर्ट, पॉट डेकोरेशन, कुकिंग, पर्सनेलिटी डेवलपमेंट, मॉडलिंग, यूज ऑफ ई-वेस्ट, बेसिक कंप्यूटर, हार्डवेयर, टैली,जावा, वेब डिजाइनिंग, एनिमेशन, ग्राफिक्स, 3डी ग्राफिक्स, एरोबिक्स, झुंबा, एडवेंचर ट्रैकिंग आदि कोर्स शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...