पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बंदी को जेल में तीन प्रहरियों ने पीटा, अस्पताल में भर्ती

बंदी को जेल में तीन प्रहरियों ने पीटा, अस्पताल में भर्ती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा

जिला कारागृह में पांच दिन पूर्व तीन प्रहरियों ने एक बंदी के साथ मारपीट की। जिससे उसे गंभीर चोटें आई। जमानत मिलने पर गुरुवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में मारपीट के शिकार युवक ने गुरुवार को एसपी को रिपोर्ट देकर प्रहरियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

चपरासी कॉलोनी में बाबाधाम के पास रहने वाले चंपालाल पुत्र भैरू लाल मेघवंशी ने रिपोर्ट में बताया कि आर्म्स एक्ट के तहत गत शुक्रवार को उसे जेल भेजा गया था। रविवार को तीन प्रहरियों भंवर सिंह, राजेंद्र, रामपाल व एक कैदी पीरु ने उसके साथ डंडे, पाइप व लात-घुसों से मारपीट की। जेलर निरीक्षण करने पहुंचे तो उसे सभी ने मिलकर टॉयलेट में बंद कर दिया। गुरुवार को जमानत होने के बाद चंपालाल का एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में जेल डीएसपी सुमन मालीवाल का कहना हैं कि वे इन दिनों जयपुर हैं। बंदियों के आपस में झगड़ने का बताया गया। भीलवाड़ा पहुंचने पर हकीकत पता करेंगी।

बंदी चंपालाल

खबरें और भी हैं...