पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाटर पार्क में महिला से अभद्रता करने पर टोका तो संचालक को भी पीटा

वाटर पार्क में महिला से अभद्रता करने पर टोका तो संचालक को भी पीटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा

100 फीट रिंग रोड स्थित फन सिटी वाटर पार्क में गुरुवार दोपहर मारपीट हो गई। इसमें वाटर पार्क संचालक व वहां कार्यरत कर्मचारी को चोटें आई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। झगड़ा बुधवार को नहाने के दौरान हुआ तथा गुरुवार को फिर पहुंचे युवकों ने मारपीट की है।

पुर थाने के एएसआई जगमाल सिंह ने बताया कि वाटर पार्क में बुधवार को शहर के मालीखेड़ा से पांच-सात युवक पहुंचे। नहाने के दौरान रिपस पट्टी व ट्यूब पर दो अधिक युवकों के बैठने पर टोका तो वाटर पार्क संचालक व कर्मचारियों के साथ ही युवकों से झगड़ा करने लगे। लोगों ने समझाइश कर मामला शांत कर दिया, लेकिन दोपहर करीब तीन बजे युवक फिर वाटर पार्क पहुंचे तथा वहां संचालक शिवप्रकाश टेलर, कर्मचारी विशाल खटीक व एक महिला के साथ अभद्रता करने लगे। टोकने पर उन्होंने संचालक व कर्मचारी से मारपीट कर दी। मारपीट से दोनों को गंभीर चोटें आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर एएसआई पहुंचे तथा अस्पताल जाकर भी घायलों से पूछताछ की। वाटर पार्क में कुछ दिन पूर्व भी झगड़ा हुआ था। पुर पुलिस ने तीन-चार युवकों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

पूर्व में भी कई बार हो चुका झगड़ा, घायलों को कराया जिला अस्पताल में भर्ती

खबरें और भी हैं...