भीलवाड़ा | प्रदेश में मनरेगा संविदा कर्मियों की हड़ताल के कारण नरेगा कार्य ठप हो गए हैं। प्रदेश में मात्र 9 लाख 15650 श्रमिक ही नियोजित है। जबकि गत साल इसी माह में 23 लाख 42,352 श्रमिक नियोजित थे। लगभग 29 हजार 611 मस्टररोल 15 दिन से लंबित भुगतान श्रेणी में है। इससे प्रदेश के 40 लाख श्रमिकों की भुगतान सूचियां बनाई जानी शेष है। आंदोलन के कारण लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। जिलाध्यक्ष विनय पंचोली ने बताया कि पंचायती राज एसएसआर व कनिष्ठ लिपिक भर्ती पूरा नहीं करने से संविदा कर्मी 17 दिन से कलमबंद असहयोग आंदोलन कर रहे हैं। पंचायत समितियों के बाहर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।