पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांस्कृतिक संध्या व परिवर्तन नाटक का मंचन कल होगा

सांस्कृतिक संध्या व परिवर्तन नाटक का मंचन कल होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वनवासी कल्याण परिषद की ओर से आरसी व्यास कॉलोनी स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में 19 मई की शाम 7ः30 बजे सांस्कृतिक संध्या होगी। परिषद के प्रांत नगरीय कार्य प्रमुख रामप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि पश्चिम क्षेत्र उदयपुर के दीपक दीक्षित के निर्देशन में प्रशिक्षित कलाकार नाटक ‘परिवर्तन’ के साथ रंगारंग कार्यक्रम पेश करेंगे।

जिला सचिव कैलाश नंदावत, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, नगर सचिव पदम जैन तैयारियों में जुटे हैं। शास्त्रीनगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में वनवासी कल्याण परिषद का सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर भी शुरू हुआ। शिविर में मुख्य वक्ता प्रदेश संगठन मंत्री राजाराम मार्गदर्शन देंगे। शिविर का शुभारंभ पूर्व उप जिला प्रमुख टीसी चौधरी, मंजू पोखरना एवं दिनेश शर्मा ने किया। संचालन शकुंतला देवी ने किया। शिविर 22 मई तक चलेगा।

खबरें और भी हैं...