भीलवाड़ा | राज्य स्तरीय जूनियर व सब जूनियर (बालक व बालिका) बॉक्सिंग प्रतियोगिता 13 से 16 मई तक कोटा में हुई। इसमें भीलवाड़ा के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण सहित 9 पदक जीते। कुमार दर्शन फतेहपुरिया ने स्वर्ण पदक, भव प्रीता पारीक, रौनक गांधी, अंकित जाट, हर्ष भड़ाना ने रजत पदक, ज्ञान प्रभा शर्मा, सिल्की व्यास, लवीना सैनी तथा ऋषिराज ने कांस्य पदक जीता। इन विजेता खिलाड़ियों को राजेश काेली ने प्रशिक्षण दिया। मैनेजर के रुप विजय पारीक टीम के साथ रहे।