वाहन में कम पेट्रोल देने पर हंगामा
भीलवाड़ा| सांगानेरी गेट स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार शाम वाहन में कम पेट्रोल भरने की बात पर हंगामा हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों मेें समझाइश कराई। सुभाषनगर पुलिस के अनुसार पेट्रोल भरवाने आए दो युवकों के वाहन में पंप पर कार्यरत कर्मचारी ने पेट्रोल भरा। युवकों को वाहन में पेट्रोल भरने की शंका हुई तो उन्होंने पेट्रोल भरने वाले को उलाहना दिया। इस पर पेट्रोल भरने वाले व युवक आपस में उलझ पड़े तो हंगामे की स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सुभाषनगर थाने की चेतक मोबाइल ने पहुंच मामला शांत कराया।