डाक विभाग में शुरू होगा दर्पण प्रोजेक्ट, शाखाएं होंगी डिजिटल
भीलवाड़ा | भारतीय डाक विभाग अब प्रधान डाकघरों में दर्पण प्रोजेक्ट की शुरुआत करने जा रहा है। इसके तहत सूचना प्रौद्योगिकी आधुनिकीकरण योजना के तहत भारतीय डाक विभाग ने दर्पण (डिजिटल एडवांसमेंट ऑफ रूरल पोस्ट ऑफिस फॉर ए न्यू इंडिया) का शुभारंभ किया जा रहा है। जिसके तहत पूरे देश के 1.29 लाख शाखा डाकघरों को डिजिटल किया जा रहा है। इन शाखा डाकघरों से वित्तीय लेनदेन अब ऑनलाइन किए जा सकेंगे। प्रोजेक्ट के तहत सभी चयनित शाखा डाकघरों को एक हैंडलूम डिवाइस दी जाएगी, जिससे शाखा डाकपाल कोर बैंकिंग से संबंधित कार्य, रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट आदि सभी कार्य ऑनलाइन कर सकेंगे