एनएचएम के संविदा पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 21 अप्रैल से
भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा
नेशनल हैल्थ मिशन के तहत विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 21 अप्रैल से प्रारंभ होंगी। तीन ग्रुपों में लिखित परीक्षा जयपुर में होगी। स्वास्थ्य सचिव एवं मिशन निदेशक नवीन जैन के अनुसार कि संविदा पदों पर चयन के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की विषयवस्तु की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है।