महिला अरबन बैंक में नए सदस्य बनाने को आरबीआई ने दी मंजूरी
भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा
महिला अरबन बैंक में नए सदस्य बनाने को लेकर आरबीआई ने हरी झंडी दे दी है। बैंक में लोन घोटाला सामने आने के बाद से नए सदस्य बनाने पर रोक लग गई थी। मंगलवार को जयपुर में हुई मीटिंग में आरबीआई ने नए सदस्य बनाने पर आपत्ति नहीं की है। बैंक अभी तक करीब 250 नए सदस्य बना चुका है। लोन घोटाले के बाद बैंक प्रबंधन ने आरबीआई की ओर से लागू की गई एक खाते से एक हजार रुपए ही निकालने की अनिवार्यता को खत्म कर दो या पांच हजार रुपए करने की मांग बात रखी। इसी के साथ बैंक प्रबंधक का कहना था कि कोऑपरेटिव उप रजिस्ट्रार बैंक के विक्रय अधिकारी है लेकिन उन्हें समय नहीं मिलने के कारण बैंक का काम प्रभावित हो रहा है। इस पर आरबीआई ने कहा कि इसके लिए स्थानीय स्तर पर आपसी समन्वय बैठाना होगा। बैंक प्रबंधन ने धारा 35-ए में लगाई रोक की अवधि को नौ जुलाई, 2018 से बढ़ाने की मांग की है। मीटिंग में बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मदनलाल नागौरी आदि ने भाग लिया।