छात्रवृत्ति के आवेदनों में 15 मई तक कमियां ठीक करें
भीलवाड़ा | उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनाओं में राज्य के राजकीय व निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं व प्रदेश के बाहर राष्ट्रीय स्तर की राजकीय शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों की ओर से 15 मई तक आवेदन में बताई कमियों को पूरा नहीं करने पर निरस्त किया जाएगा। सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग की जारी आदेश के मुताबिक विद्यार्थी की ओर से संबंधित संस्थानों को और शिक्षण संस्थाओं के आवेदन आक्षेप पूर्ति के बाद स्वीकृतकर्ता अधिकारी को ऑनलाइन नहीं करने की स्थिति में छात्रवृति आवेदन पत्र को स्थाई निरस्त कर दिया जाएगा। पोर्टल पर लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा।