4 हजार से अधिक किसानों को मिलेंगे बिजली कनेक्शन
भीलवाड़ा | सरकार इस वर्ष दो चरणों में लगभग सात हजार बिजली कनेक्शन देगी। निगम ने पहले चरण में जिले के 4410 किसानों को बिजली कनेक्शन देने के लिए डिमांड नोटिस जारी कर दिए हैं। बिजली निगम के एसई केसी सिसोदिया ने बताया कि पहले चरण में 28 फरवरी 2010 से 31 जनवरी 2011 तक के मध्य आवेदन करने वाले किसानों को यह कनेक्शन दिए जा रहे हैं।
दूसरे चरण में एक फरवरी 2011 से 31 जनवरी 2012 तक आवेदन करने वाले 3 हजार 590 किसानों को कनेक्शन दिए जाएंगे। इनके डिमांड नोटिस 1 से 15 जुलाई तक मध्य निकाले जाएंगे। कनेक्शन होने के बाद भी जिले के आठ हजार किसान और बिजली कनेक्शन से वंचित रह जाएंगे। लगभग तीन हजार किसान बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन निगम के पास ट्रांसफार्मर की कमी होने से कनेक्शन नहीं दे पाते हैं।