आज और कल कृषि उपज मंडी में नहीं होगी नीलामी
भीलवाड़ा | अक्षय तृतीया को लेकर कृषि उपज मंडी में नीलामी कारोबार बंद रहेगा। खाद्यान्न व्यापार संघ के अध्यक्ष मुरली ईनाणी ने बताया कि अक्षय तृतीया पर अबूझ सावे होते हैं। ऐसे में गांवों से किसान नहीं आ पाते है। ऐसे में संघ की ओर से बुधवार और गुरुवार को नीलामी कारोबार बंद रहेगा।