बाल विवाह रुकवाया परिजनों को पाबंद किया
बनेड़ा | आखातीज पर होने वाले बाल विवाह को प्रशासन ने मंगलवार को रुकवा दिया। दूल्हा व दुल्हन के परिजनों को बाल विवाह नहीं करने के लिए पाबंद किया गया। उपखंड अधिकारी रतनलाल रैगर ने बताया कि कांवाखेड़ा (भीलवाड़ा) निवासी राज दुलारी प|ी भैरूलाल सांसी ने प्रशासन को शिकायत की। इसमें बताया कि कस्बा निवासी करुणा पुत्री मजाज सांसी नाबालिग है। उसका विवाह छतरीखेड़ा निवासी चिंटू पुत्र देवकरण के साथ 18 अप्रैल को कराया जा रहा है। शिकायत पर उपखंड अधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार पन्नालाल प्रजापत व पुलिस ने नाबालिग दूल्हे चिंटू के माता-पिता को छतरीखेड़ा जाकर तथा नाबालिग लड़की के दादा सरवर सांसी को बाल विवाह नहीं करने के लिए पाबंद किया।