प्रभारी मंत्री 19 को लेंगे समीक्षा बैठक
भीलवाड़ा| जिले की प्रभारी महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगी। कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने बताया कि जिले के प्रभारी सचिव 20 अप्रैल को शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक में विभागीय प्रगति, फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, बजट घोषणाओं की प्रगति और राज्य सरकार के स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा की जाएगी।