लोगों को सीवरेज के फायदे बताए
भीलवाड़ा| आरयूआईडीपी की सामुदायिक जागरूकता एवं सहभागिता सलाहकार इकाई के जागरूकता कार्यक्रम के तहत मजिस्ट्रेट कॉलोनी कच्ची बस्ती में समूह चर्चा का आयोजन किया गया। समुदाय विकास विशेषज्ञ कमलेशकुमार शर्मा ने भीलवाड़ा शहर में सीवरेज कार्य के बारे में विस्तार से बताया। सीवर लाइन कार्य स्थल के आस-पास लगे बेरिकेट व फेंसिंग का ध्यान रखें। एसओटी टीम के नरेश धाकड़ आदि उपस्थित थे।